समस्या 1 - लाइट बिल्कुल नहीं जलती

क्रम से जांचें: क्या 3–5 धूप वाले दिनों के बाद भी नहीं जली? → बैटरी खराब हो सकती है। पैनल पर कपड़ा रखें → 30 सेकंड में जलनी चाहिए → नहीं जली तो photocell (dusk sensor) खराब या controller fail। मल्टीमीटर से battery voltage नापें (12V system): 12.8V+ = ठीक है। 11V से कम = बैटरी over-discharged या खराब। 3 धूप वाले दिन रुकें, फिर check करें।

समस्या 2 - लाइट मंद हो गई है

पैनल पर धूल जमी है? → साफ करें (सबसे पहले यह करें)। नई पेड़ की शाखा छाया डाल रही है? → काटें। कई बादल वाले दिनों के बाद मंद हुई? → 2–3 दिन में ठीक हो जाएगी (बैटरी recharge हो रही है)। 4–5 साल पुरानी लाइट है? → बैटरी की capacity कम हो गई है, बदलवाएं।

समस्या 3 - दिन में भी जलती रहती है

Photocell (light sensor) खराब है या उसपर छाया है। Solution: sensor window साफ करें। छाया हटाएं। अगर फिर भी दिन में जले → controller बदलना होगा। Xera Tech से replacement controller मंगाएं।

क्या खुद ठीक कर सकते हैं?

हां - ये काम खुद किए जा सकते हैं: पैनल और fixture की सफाई। Controller settings check करना (DIP switch या app)। MC4 connector retighten करना। बैटरी voltage नापना। यह काम professional के लिए: बैटरी replace करना (12V सिस्टम safe है, लेकिन polarity ध्यान से)। Controller replace करना। LED module replace करना।