सोलर फ्लड लाइट कैसे काम करती है?
सोलर स्ट्रीट लाइट जैसी ही टेक्नोलॉजी - सोलर पैनल, LiFePO4 बैटरी, MPPT कंट्रोलर - लेकिन फ्लड लाइट के optics के साथ, जो चौड़े एरिया को रोशन करते हैं। 20W से 100W तक उपलब्ध - पैनल और बैटरी integrated या अलग arm पर हो सकते हैं।
कहां इस्तेमाल करें?
खेत और फार्म हाउस: रात में सुरक्षा और देखभाल के लिए। ट्यूबवेल/पंप हाउस: ऑपरेटर की सुरक्षा। निर्माण साइट का कंपाउंड: चोरी रोकने के लिए, बिना बिजली कनेक्शन के। मुर्गी फार्म (पोल्ट्री): बाहरी सुरक्षा रोशनी। दूरदराज़ का गोदाम/शेड: रात में सुरक्षा। सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के साथ अतिरिक्त - गांव के सामुदायिक मैदान में।
कौन सा वाट चुनें?
20W: छोटा कंपाउंड, फार्म गेट। 30–50W: मध्यम खेत, ट्यूबवेल area। 60–100W: बड़ा कंपाउंड, गोदाम का बाहरी हिस्सा, construction site। PIR motion sensor के साथ लेने पर - सामान्य समय में कम रोशनी, हलचल होने पर पूरी रोशनी - बैटरी ज़्यादा चलती है।
