LED ड्राइवर क्या करता है?

घर की बिजली 230V AC होती है - लेकिन LED chip को DC करंट चाहिए, वो भी एक तय मात्रा में (जैसे 700mA)। ड्राइवर यह काम करता है: AC को DC में बदलना। करंट को सही मात्रा में control करना - ज़्यादा करंट से LED chip जल जाती है। Voltage fluctuation से LED को बचाना।

सस्ता ड्राइवर vs अच्छा ड्राइवर

सस्ता ड्राइवर (₹150–₹300): अनजान कंपनी का, बिना surge protection, सिर्फ 40°C तक रेटेड। भारत की गर्मी (45°C+) में 3–4 साल में खराब। अच्छा ड्राइवर (₹1,200–₹2,500): Meanwell, Inventronics जैसी ब्रांडेड कंपनी का, 4kV surge protection, 70°C तक रेटेड। 50,000+ घंटे (15+ साल) चलता है। ड्राइवर की क्वालिटी ही पूरी लाइट की क्वालिटी तय करती है।

ड्राइवर खराब होने के लक्षण

लाइट flicker (टिमटिमाना) करती है - driver की capacitor खराब होने का संकेत। लाइट कभी ON, कभी OFF होती है - loose connection या driver fault। बारिश/तूफान के बाद कई लाइटें एक साथ बंद - surge से driver खराब। लाइट गर्म हो जाती है और dim हो जाती है - overheating driver।